Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मसूरी कांड के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सपनों के उत्तराखंड निर्माण के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए मसूरी कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुकम सिंह कुंवर, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मसूरी कांड के शहीदों का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय बेसिक स्काउट एवं गाइड कोर्स का शुभारंभ, विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने किया प्रतिभाग
Ad

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रताप बिष्ट (जिलाध्यक्ष, भाजपा नैनीताल), मोहन पाठक (उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद, उत्तराखंड), प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, नरेश भट्ट, अधिवक्ता नरेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश पाल, डी.एन. जोशी, पूर्ण चंद्र दानी, उमेश बेलवाल, जगदीश सिंह बिष्ट, देवी दत्त धौंडियाल, वीरेंद्र सिंह परिहार, दीपक रौतेला, रजत पंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत

सभी उपस्थित लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष एवं बलिदान को सदैव याद रखने तथा उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉