Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े लोडर से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत, पांच घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को निकटवर्ती हिमालयन हॉस्पिटल ले जाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लच्छीवाला टोल प्लाजा से कुछ पहले मणिमाई मंदिर के निकट सड़क किनारे एक लोडर खड़ा था। इसी बीच, देहरादून की ओर से जा रही ईको कार की लोडर से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह फट गया। दुर्घटनाग्रस्त कार में सात लोग सवार थे। दुर्घटना के तत्काल बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इसी बीच, डोईवाला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। डोईवाला पुलिस के अनुसार, अभी कार सवार लोगों और घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉