Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

देर रात नैनीताल के पुराने मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- मल्लीताल के मोहन चौराहे पर स्थित ओल्ड लंदन हाउस भवन में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

लकड़ी से बने इस पुराने मकान में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।आगजनी की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में दमकल कर्मियों के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू टीमों ने महिला का शव बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

आईजी कुमाऊं रिद्धि अग्रवाल ने बताया कि मकान लकड़ी का बना होने के कारण आग तेजी से फैली। हालांकि दमकल और पुलिस की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

बताया जा रहा है कि मकान में महिला अपने बेटे के साथ रहती थीं। हादसे के समय बेटा घर से बाहर था, जिससे उसकी जान बच गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉