Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक का आयोजन, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और विकास कार्यों की ली जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिला नैनीताल में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट ने की।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि तीन माह पूर्व आयोजित दिशा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को जो निर्देश दिए गए थे, उनकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकांश विभागों द्वारा संतोषजनक कार्य किए गए हैं, लेकिन जिन विभागों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, वहां जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंचना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

आरडीएसएस योजना की होगी जांच, जनप्रतिनिधियों को दी जाए पूरी जानकारी

सांसद ने विद्युत विभाग की आरडीएसएस योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से कार्य संचालित होने के बावजूद कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों को कार्यों की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग 351 करोड़ रुपये की योजना में कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

गेठिया में मानसिक चिकित्सालय सितंबर तक पूरा करने के निर्देश

सांसद ने नैनीताल (गेठिया) में निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय की समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना पहले ही पूर्ण हो जानी चाहिए थी। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि सितंबर 2026 तक अस्पताल का निर्माण हर हाल में पूर्ण किया जाए, जिससे कुमाऊं मंडल के मरीजों को उपचार के लिए देहरादून पर निर्भर न रहना पड़े।

भवाली मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का कार्य होगा शीघ्र शुरू

उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भवाली में प्रस्तावित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है तथा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप इसकी कार्यवाही शीघ्र आगे बढ़ाई जाएगी।

लालकुआं श्रीलंका टापू के लिए विशेष व्यवस्था के निर्देश

बैठक में लालकुआं स्थित श्रीलंका टापू क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि बरसात के दौरान गौला नदी के कारण क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में वहां स्वास्थ्य, राशन, बिजली एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

आपदा काल के लिए तीन माह का राशन एवं आवश्यक सामग्री का भंडारण

सांसद ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में संभावित आपदा को देखते हुए तीन माह का राशन, गैस एवं अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी को वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बरेली रोड, गोरापड़ाव, लालकुआं रोड तथा तीनपानी बाईपास पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर संसद ने सख्त रुख अपनाया और अत्यधिक चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट एवं आवश्यक संकेतक तत्काल लगाने के निर्देश दिए। एनएच में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई को सख्त निर्देश दिए और यूपीसीएल को भी पूरी रात विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पुलिस को रातभर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

दिए हैं इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था के संबंध में लापरवाही की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

स्मार्ट मीटरों से अधिक बिल आने की शिकायतों का शीघ्र समाधान हो:

हल्द्वानी सुमित हृदयेश द्वारा स्मार्ट मीटरों से अधिक बिजली बिल आने का मामला उठाए जाने पर सांसद ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

काठगोदाम मोटर पुल एवं अमृतपुर बाईपास की समीक्षा

बैठक में काठगोदाम कलसिया पुल के स्थान पर बनने वाले नए मोटर पुल की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने बताया कि लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य स्वीकृत है तथा पहले वैकल्पिक वैली ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसके बाद नए पुल का निर्माण होगा।

काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग ने बताया कि निविदा प्रक्रिया से संबंधित मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

मोबाइल नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने के निर्देश

दूरसंचार विभाग ने बताया कि प्रस्तावित 58 मोबाइल टावरों में से अब तक 48 टावर स्थापित किए जा चुके हैं। सांसद ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यूयूएसडीए नई खुदाई नहीं करेगा, पहले पुरानी सड़कें सुधारी जाएं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

सांसद ने निर्देश दिए कि यूयूएसडीए नई सड़कों की खदाई करने के बजाय पहले पर्व में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य प्राथमिकता से पूरा करे। बैठक में हल्द्वानी सीवरेज परियोजना एवं नैनीताल एसटीपी निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। यूयूएसडीए ने बताया कि एसटीपी निर्माण के लिए पटवाडांगर में भूमि का चयन कर लिया गया है।

किसान सम्मान निधि के सभी पात्र किसानों को मिले लाभ

कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद के 67,897 किसानों में से 58,436 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। सांसद ने शेष पात्र किसानों को भी शीघ्र योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

गौशालाओं का विस्तार एवं गोवंश संरक्षण पर जोर

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 6 गौशालाएं संचालित हैं तथा 4 नई गौशालाएं प्रस्तावित हैं। सांसद ने आवारा गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने हेतु तीन अतिरिक्त वाहनों की मांग शासन को भेजने के निर्देश दिए।

जर्जर विद्यालय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विद्यालयों के जर्जर भवनों एवं शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। सांसद ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाएं तथा किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी न रहने दी जाए।

स्वरोजगार एवं कृषि आधारित योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने मशरूम उत्पादन सहित स्वरोजगार आधारित योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

बैठक में हल्द्वानी नगर क्षेत्र में एचपीसीएल द्वारा बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति एवं घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। सांसद अजय भट्ट ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा सुविधा का लाभ मिल सके।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल, विधायक हल्द्वानी, विधायक सुमित हृदयेश, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मेयर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दाईत्वधारी, जिले के सभी क्षेत्र प्रमुख, दिशा के सदस्य सहित जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉