उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद नैनीताल के भ्रमण कार्यक्रम पर, कुमांऊ द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे

Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार 13 अक्टूबर को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर पंहुच रहे हैं। अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. मुख्यमंत्री अपराह्न 2:55 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 3:45 बजे गौलापार हेलीपैड काठगोदाम नैनीताल पहुंचेंगे। वहाँ से प्रस्थान कर अपराह्न 4:00 बजे सूर्यादेवी बैंक्वेट हॉल खेड़ा चौराहा गौलापार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प की थीम पर सोशल मीडिया प्रभारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत मा. मुख्यमंत्री काठगोदाम गौलापार स्थित सर्किट हाउस पंहुचेंगे। जहाँ अल्प विश्राम के उपरांत  सायं 7:15 बजे कार द्वारा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे जहाँ वह कुमाऊं द्वार महोत्सव-2025 में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद 8:30 बजे सर्किट हाउस को प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉