Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनपद के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट किया एकत्र, आम जनता को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में बुधवार को विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों एवं पंचायती राज विभाग द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के 52 विभिन्न स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट एवं अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर साफ-सफाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीण एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद के ग्रामीण एवं सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाने के साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

अभियान में संबंधित विभागों के कार्मिकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया।

अभियान दौरान अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉