Medical
उत्तराखण्ड

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने किये बड़ी संख्या में तबादले, लंबे समय से मैदानी इलाकों में जमे पुलिसकर्मी और दरोगा अब जाएंगे पहाड़

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस विभाग में ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण वर्ष 2025 के अंतर्गत एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी कर क्षेत्र के 101 उपनिरीक्षकों और 221 आरक्षियों (कांस्टेबलों) के तबादले किए गए हैं। यह स्थानांतरण प्रदेश पुलिस मुख्यालय देहरादून से जारी नीति के अनुरूप और जनपदों में निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने के आधार पर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि पहाड़ में सालों से नौकरी कर रहे पुलिस कर्मियों को मैदान में ट्रांसफर किया गया है। ऐसे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 40 हैं। अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस-31, अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के तीन मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस- 30, मुख्य आरक्षी सशस्त्र 9, आरक्षी नागरिक पुलिस 118 भेजे गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मैदान से पहाड़ उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 61, अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 25 अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस छह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस- 35, मुख्य आरक्षी स.पु.-9, आरक्षी नागरिक पुलिस 103 स्थानांतरित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉