Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गौलापार के होटल में काशीपुर के किसान ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- गौलापार स्थित एक निजी होटल में उस समय सनसनी फैल गई, जब काशीपुर निवासी 40 वर्षीय किसान सुखवंत ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। उस वक्त कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा छर्रे लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुखवंत लंबे समय से गंभीर मानसिक तनाव में चल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने काशीपुर के एक कथित गिरोह पर जमीन के नाम पर करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में सुखवंत ने बताया कि वह काशीपुर के पैगा गांव का निवासी है। उसने आरोप लगाया कि काशीपुर निवासी अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, आशीष, जाहिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने उसे बक्सौरा गांव में सात एकड़ जमीन दिखाई थी, लेकिन रजिस्ट्री किसी अन्य जमीन की करा दी गई। आरोप है कि इस पूरे सौदे में उससे लगभग 4 करोड़ रुपये वसूल लिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

सुखवंत ने वीडियो में यह भी कहा कि उसने इस मामले की शिकायत उधम सिंह नगर के एसएसपी से की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने और लगातार मानसिक दबाव के चलते वह पूरी तरह टूट चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजनों के अनुसार सुखवंत अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। वापसी के दौरान उसने काठगोदाम थाना क्षेत्र के पास एक निजी होटल में कमरा लिया, जहां देर रात उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उस वक्त कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा छर्रे लगने से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, लगाए गए आरोपों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉