उत्तराखण्डनैनीताल

माउंटेन मैजिक में नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने किया उद्घाटन, पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई पहचान

Ad

नैनीताल:-   चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में शुक्रवार से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने इसका उद्घाटन किया।

Ad

15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश विदेश के लेखकों, रचनाकारों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

Ad

फेस्टिवल उद्घाटन के अवसर पर साहित्यकार पुष्पेश पंत कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत समेत अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग सिस्टम में आई तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ी, प्रशासन ने कहा: जिले में एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही चारखेत जैसे पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से यहाँ लोगों को एक ओर नए लेखकों और विचारकों से भी मिलने का अवसर मिलेगा वहीं युवाओं को साहित्य, लेखन, विचार में लाभ व प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक फिल्मकार इंद्रजीत पंत ने राजुला मालूशाही फिल्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उस पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का झूठा झांसा देकर 9 वर्ष तक शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप, महिला अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

इस अवसर पर देश विदेश से आए लेखक, साहित्यकार, विचारक, फिल्मकार आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉