Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

होम स्टे में ठहरी नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

मसूरी:-  मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कियाना टिपरीधार क्षेत्र के होम स्टे में ठहरी नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी शकरपुर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आए थे। पहले वे ऋषिकेश पहुंचे और इसके बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित एक होम स्टे में ठहरे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे। सोमवार सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को बेसुध अवस्था में पाया। उसके मुंह से खून निकल रहा था। घबराए पति ने तत्काल होम स्टे संचालक और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस को कमरे के भीतर खून के निशान भी मिले हैं, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति पुणे में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है, जबकि राधा गायत्री गुरुग्राम में नौकरी करती थीं। शादी के बाद दोनों उत्तराखंड घूमने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि परिजन विशाखापट्टनम से मसूरी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। कमरे से मिले साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉