Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में एक दिवसीय वैल्यू एजुकेशन पर विशेष कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न स्कूलों और शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में शिक्षकों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एक दिवसीय वैल्यू एजुकेशन पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन कमलेश जोशी एवं वत्सला पांडे द्वारा शिक्षकों को नैतिक मूल्यों, शिक्षण में संस्कारों की भूमिका तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

कार्यशाला में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा की ओर से रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने वर्कशॉप को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों से अनेक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉