उत्तराखण्डनैनीताल

लालकुआं से बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 जनवरी से, लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को मिलेगी राहत

Ad

लालकुआं। रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने लालकुआं से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 05074 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन 10 जनवरी से किया जाएगा। इस ट्रेन को रेलवे की आरक्षण प्रणाली में भी शामिल कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में सहूलियत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्पेशल ट्रेन लालकुआं से शाम 5:55 बजे प्रस्थान करेगी और लगभग 2625 किलोमीटर की दूरी तय कर तीसरे दिन केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत बड़ी सौगात मानी जा रही है।

Ad

यह ट्रेन विशेष किराया वाली पूजा स्पेशल के रूप में संचालित होगी और अपने मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी, तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

इस ट्रेन से यात्रियों का सफर आसान होगा, और लंबी दूरी की यात्रा में समय और असुविधा दोनों से राहत भी मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉