Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग, राष्ट्रपति को संबोधित भेजा ज्ञापन, आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  एक बार फिर 14 साल के बाद नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। नन्ही परी के साथ हुई हैवानियत के आरोपी के बरी होने के फैसले के खिलाफ गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी आर्मी संगठन के बैनर तले तिकोनिया स्थित बुध पार्क में एकजुट होकर पहुंचे। इनमें लोक कलाकारों के साथ ही विभिन्न राजनितिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

बुद्ध पार्क से जुलूस निकालने से रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक  हुई। इसके बाद तमाम लोग बुद्ध पार्क से जुलूस निकालते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचे और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भेजते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को कठोर सजा नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यहां बताते चलें कि नवंबर 2014 में अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने शीशमहल हल्द्वानी आयी पिथौरागढ़ की छह साल की मासूम नन्ही परी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। 25 नवंबर को मासूम का शव गौलापार में झाड़ियों में पड़ा मिला था। मामले में एसटीएफ ने मुख्य आरोपी बेतिया बिहार के रहने वाले डंपर चालक अख्तर अली को पंजाब से गिरफ्तार किया था।  इसके अलावा दो अन्य आरोपियों जहानाबाद पीलीभीत निवासी प्रेमपाल वर्मा और रुद्रपुर निवासी जूनियर मसीह को गिरफ्तार किया गया था। पॉक्सो कोर्ट ने मुख्य आरोपी अख्तर अली को फांसी की सजा, प्रेमपाल को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी। जूनियर मसीह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने भी आरोपी की सजा बरकरार रखी थी। अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां से मुख्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। आरोपी को बरी किये जाने को लेकर एक बार फिर आक्रोश बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग बुद्ध पार्क में एकजुट हुए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर जुट गया। प्रदर्शनकारी जैसे ही जुलूस निकालने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार टकराव की स्थिति बनी। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी जुलूस निकालते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचे और वहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को विधायक सुमित हृदयेश, लोक कलाकार श्वेता महरा, इंदर आर्य, प्रियंका मेहरा, गोविंद दिगारी, प्रमोद बोरा, पुष्कर मेहर, गोकुल मेहरा, राकेश खनवाल, कमल मेहरा, पवन पहाड़ी, ललित जोशी, राजेंद्र कांडपाल, भुवन पांडे, विनोद शाही, प्रेमा मेर, भगवंत सिंह राणा, अंजू पांडे, दीपा पांडे, कविता जीना जोगिंदर राणा, योग्यता बनोला, कंचन रौतेला, शैलेंद्र दानू, गोविंद अधिकारी, पूजा रौतेला, विनोद कार्की, रविंद्र, हिमांशु कबड़वाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉