Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आधार, पैन कार्ड नकली दस्तावेज बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला के पास आधार, पेन कार्ड जैसे नकली दस्तावेज मिले हैं। इस कारण महिला को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस करके भारत आई थी। भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से महिला ने अपने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। यहां रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी।  वह मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। ऑपरेशन कालनेमि के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी है। फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके जेल भेजा जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉