Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नगर निकायों के चुनाव में देर रात तक 65 प्रतिशत से ऊपर रिकार्ड मतदान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून प्रदेश के 100 नगर निकायों के चुनाव में बृहस्पतिवार को लोगों ने जमकर मतदान किया। देर रात तक 65.03 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। मतगणना कल 25 जनवरी को होगी। राज्य के 11 नगर निगमों में मेयर के 72 प्रत्याशियों, 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 89 पदों के लिए 445 और सभी 100 निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के 1282 पदों के लिए 4888 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। शुरुआती दो घंटे में राज्य में 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ। यह आंकड़ा दोपहर 12 बजे तक बढ़कर 25.70 प्रतिशत पर पहुंच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के विषय में हुई चर्चा
Ad

इसके बाद दो बजे तक मतदान प्रतिशत 42.19 रिकॉर्ड हुआ। शाम 4 बजे तक प्रदेश में 56.81 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ। बता दें कि 2018 के निकाय चुनाव में 69.79 फीसदी मतदान हुआ था। 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब सभी प्रत्याशियों को नतीजे का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कार के नीचे नवजात को बेसहारा छोड़ा, लोगों की सतर्कता से बच्ची समय पर पहुंची अस्पताल, घटना ने खड़े किये कई सवाल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉