Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मेयर गजराज सिंह बिष्ट की पहली प्रेस वार्ता: मतदाताओं का आभार जताया, कहा जनता ने जितना उन्हें स्नेह दिया उससे दोगुना विकास के रूप में वापस करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के नवनियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता से जो प्यार और भरोसा मिला उससे वह यह प्रण करते हैं कि जनता ने जितना उन्हें स्नेह दिया उससे दोगुना वह विकास के रूप में  वापस करेंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाकर कुमाऊं की प्रवेश द्वार को सुंदर स्वच्छ बनाकर एक आदर्श स्थापित करेंगे। हल्द्वानी मेयर पद पर विजयी होने के लिए उन्होंने हल्द्वानी नगर की जनता का आभार व्यक्त किया।
रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि  चुनाव में जिस तरह युवाओं माताओं और तमाम लोगों ने भागीदारी की, वह सराहनीय है । उन्होंने कहा  कि जब उनकी चुनाव के लिए मोटरसाइकिल रैली निकली उस समय हजारों की संख्या में ऐसे युवा भी थे जिन्हें वह व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते थे इसके बावजूद उन्होंने “गजराज दा” नाम से संबोधित कर उन्हें जो समर्थन दिया वह जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। नवनियुक्त महापौर ने कहा कि चाहे पार्टी हो चाहे संगठन हो और केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जो उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हुआ उसी की बदौलत आज वह यहां पर सेवा के लिए उपस्थित हैं। कहा कि हल्द्वानी में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके समर्थन में रोड शो किया उसके बाद उनके पक्ष में बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। मुख्यमंत्री का उन्होंने खास तौर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके रोड शो के बाद ही भाजपा के पक्ष में बहुत बड़ा माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

नवनियुक्त महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी क्षेत्र के सारे मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सब ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की इसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि अगर उनके विरोध में भी किसी ने मतदान किया उसका भी वह आभार व्यक्त करते हैं, क्योंकि लोकतंत्र के पर्व में सब की हिस्सेदारी आवश्यक है चाहे फिर वह किसी का भी समर्थन करें। प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, जिलामंत्री विवेक अग्रवाल, पार्षद भुवन पांडे, चंदन मेहता, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, प्रमोद बोरा, विनोद मेहरा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉