उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, आठ अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना

Ad

देहरादून:- प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है। पांच  से आठ अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में पांच से आठ अक्तूबर को एक बार फिर तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। इसके बाद बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि पोस्ट मानसून के बाद उत्तराखंड में बारिश होती है। लेकिन निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से मानसून की पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई जिसके कारण बारिश हो रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉