उत्तराखण्डचंपावत

पाकिस्तान बॉर्डर के पास एलओसी में तैनात उत्तराखंड के चंपावत का जवान शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

Ad

चम्पावत:-  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लिए एक बेहद ही दुखद खबर आ रही है। मेंढर तहसील क्षेत्र में पाक बार्डर के पास एलओसी में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

Ad

बताया गया है कि सेना की अग्रिम चौकी पर तैनात अग्निवीर जवान की बीते शनिवार को संदिग्धावस्था में गोली लगने से जान चली गई। शहीद जवान की पहचान दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह के रूप में हुई है।

Ad

बताया गया है कि शहीद दीपक मूल रूप से उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी तहसील क्षेत्र के खरही गांव के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए सेना के अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली दुर्घटनावश चली थी या जवान ने खुद चलाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला ने उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति के रूप में कार्यभार संभाला, कहा पत्रकारों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे

दीपक सिंह भारतीय सेना की 18 कुमाऊं रेजिमेंट में बतौर अग्निवीर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पाकिस्तान बार्डर पर एलओसी में थी। बताया गया है कि बीते रोज वह अग्रिम चौकी में तैनात थे, तभी दोपहर करीब ढाई बजे चौकी पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिस पर सेना के अन्य जवान आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो उन्हें दीपक को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। साथी जवानों ने घायलावस्था में दीपक को तुरंत बटालियन के चिकित्सा शिविर में पहुंचाया जहां तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य आज खत्म, अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारियों ने घटना के जांच के आदेश जारी करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम भी जांच में जुटी है। इस संबंध में सेना अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एक दुर्घटनात्मक गोलीबारी का मामला माना जा रहा है। रेजिमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉