उत्तराखण्डदेहरादून

वन भूमि आवंटन को लेकर उत्तराखंड सरकार सख्त, विशेष जांच टीम एसआईटी का किया गठन

Ad

देहरादून:- वन भूमि के आवंटन को लेकर अब उत्तराखंड सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद प्रदेश भर में आरक्षित वन भूमि के आवंटन की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह टीम सभी जिलों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में काम करेगी और वन भूमि से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल करेगी।

Ad

यह कदम सुप्रीम कोर्ट के मई 2025 में दिए गए अहम निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह जांच करने को कहा था कि कहीं आरक्षित वन भूमि को गैर-वानिकी कार्यों के लिए निजी व्यक्तियों या संस्थाओं को तो नहीं सौंपा गया है।
राज्य सरकार के अनुसार, एसआईटी यह जांच करेगी कि किन-किन मामलों में वन भूमि का आवंटन किया गया, उसका वर्तमान उपयोग क्या है और क्या आवंटन की प्रक्रिया में नियमों का पालन किया गया। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित भूमि को वापस लेकर वन विभाग को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने नगर निगम सभागार में की बैठक, एजेंसी प्रबंधक पूर्ति विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, देखें वीडियो----
Ad

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि यदि किसी विशेष स्थिति में भूमि का कब्जा हटाना जनहित में संभव न हो, तो सरकार संबंधित व्यक्ति या संस्था से उस भूमि की कीमत वसूल सकती है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया था कि वसूली गई राशि का उपयोग वन संरक्षण और विकास कार्यों में किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

कोर्ट ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक वर्ष की समय सीमा तय की थी, जिसके तहत अब उत्तराखंड सरकार ने तेजी से कदम उठाते हुए एसआईटी का गठन कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार के इस फैसले को वन संपदा की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं, जिससे वन भूमि के दुरुपयोग पर लगाम लगेगी और भविष्य में ऐसे मामलों पर सख्त नियंत्रण होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉