Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन के कारण 37 सड़कों पर यातायात रहा बाधित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार और सोमवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई है। इस बीच शनिवार को प्रदेश में 37 मार्गों पर यातायात बाधित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

चारधाम यात्रा के साथ अन्य किसी भी तरह की यात्रा करने वालों को सतर्कता बरतने के साथ ही नदी, नालों और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत पर जोर दिया है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉