Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

नशे पर प्रहार लगातार:अर्टिगा कार से 13 लाख रुपए कीमत का लगभग 52 किलोग्राम गांजा बरामद, तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एसओजी और सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक आर्टिगा कार से करीब 13 लाख रुपये कीमत का 51.950 किग्रा गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिले में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी और थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह नैल तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

चेकिंग के दौरान सराईखेत की ओर से आ रही आर्टिगा कार संख्या एचआर 38एबी 9680 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल सिंह (21), मोहम्मद अनस (22) और मोहम्मद हासिम (21), तीनों निवासी रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद वाहन को सीज कर दिया गया है और गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई पर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। कार्रवाई में पुलिस और एसओजी के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉