उत्तराखण्डनैनीताल

बिंदुखत्ता निवासी एसओजी कमांडो की गोली लगने से मौत, शादी की तैयारियों के बीच घर में छाया मातम

Ad

दिल्ली में कार्यरत एसओजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी की गोली लगकर मौत होने से घर में शादी की तैयारी की खुशियों पर ग्रहण लग गया। घर में मातम छा गया 19 नवंबर को कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी की शादी होनी थी कि अचानक एक बुरी खबर सामने आई की एसओजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी की मार्क ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई

Ad

बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी उम्र 30 वर्ष पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट में एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे। मंगलवार शाम लगभग सात बजे दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान नरेंद्र को गोली लग गई। साथी जवानों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद बुधवार को नरेंद्र भंडारी के स्वजन दिल्ली पहुंच गए है। जहां पर उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। देर सायं को उसका शव बिंदुखत्ता पहुंचेगा। गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र की अंत्येष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध, व्यवस्था फरवरी के पहले सप्ताह से लागू , कैमरे की मिलेगी अनुमति

कमांडो नरेंद्र भंडारी के पूर्व सैनिक पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। नरेंद्र भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी कृषक है। जबकि मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। नरेंद्र की मौत की खबर सुनकर उसकी छोटी बहन हीरा भंडारी तथा मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉