Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, चारधाम यात्रा के विषय में अवगत कराया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास में भेंट की। उन्होंने बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण के विषय में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट एवं श्री त्रियुगीनारायण को वेंडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी बातचीत की।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी अध्यक्ष के आग्रह पर कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट की प्रक्रिया को गति देने हेतु शासन को भी उचित निर्देश दिये। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस यात्रा वर्ष मई-जून में रिकार्ड तीर्थयात्रियों ने धामों में दर्शन किये दुर्भाग्य से बरसात के दौरान प्रदेश में जानमाल की क्षति हुई जिसका असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा उन्होंने आपदा राहत कार्यों सहित द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्य पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग को प्रदेश सरकार ने सुचारू किया है फलस्वरूप बीते शनिवार 6 सितंबर से श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम में निरंतर यात्रा चल रही है। तीन दिनों में श्री बदरीनाथ धाम में 8421 तीर्थयात्री पहुंचे तथा श्री केदारनाथ धाम में 17770 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है। श्राद्धपक्ष को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

बताया कि अभी तक बदरीनाथ धाम में 1299880 तथा केदारनाथ धाम में 1493170 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुल मिलाकर कपाट खुलने से अभी तक 2793050 तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

बीकेटीसी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत श्री त्रियुगीनारायण को वेंडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने रखरखाव -सौंदर्यीकरण हेतु अनुदान, सीमा माता मंदिर चाई ( जोशीमठ) के जीर्णोद्धार कार्य, बीकेटीसी को देहरादून में कार्यालय हेतु भूमि दिये जाने, मंदिर समिति को आपदा की स्थिति को देखते हुए श्री केदारनाथ सहित धामों में पूजा सामग्री पहुंचाने आदि हेतु हैलीकॉप्टर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीकेटीसी अध्यक्ष के पत्र पर सकारात्मक रूप से विचार करने तथा शासन की ओर से यथा सहयोग का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉