Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

बारिश के साथ शुरू हो सकती है चार धाम यात्रा, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 30 अप्रैल से जताई बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा बारिश के साथ शुरू होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से दो मई तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया हैं। आज रविवार और सोमवार को भी छह पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इधर, मैदानी इलाकों में फिलहाल दिन में तेज गर्मी रहेगी। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की वजह से रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश रहेगी। बाकी जिलों में मौसम 29 अप्रैल तक शुष्क रहेगा। लेकिन 30 अप्रैल में पूरे राज्य में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। खासतौर पर कुमाऊं के अधिकांश जिलों के साथ ही गढ़वाल में देहरादून, पौड़ी और टिहरी में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश किस भावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉