उत्तराखण्डनैनीताल

मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Ad

हल्द्वानी:- मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के बहाने केरल के एक व्यापारी से 20.10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने धनराशि तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई। ठगी होने पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की है।

Ad

केरल के अलेप्पी जिले के मुलाइथरा निवासी गोपालन राधाकृष्णन ने हल्द्वानी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी का एक शख्स ने उनके भतीजे को मेडिकल सीट दिलाने का झांसा देकर धोखा दिया। बताया कि उन्होंने ठग के खातों में कुल 20.10 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। रुपये भेजने के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त: गंदगी, दूषित खाद्य सामग्री परोसने और एक्सपायरी तिथि का सामान रखने पर 11 प्रतिष्ठानों पर लगाया 4.20 लाख का अर्थदंड
Ad

ठगी का शिकार होने पर राधाकृष्णन हल्द्वानी पहुंचकर एसपी सिटी मनोज कत्याल से मिले। उन्होंने खुद को एक राजनीतिक दल से जुड़ा होना भी बताया
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, छह ट्रक बैटरियां बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉