Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के तहत 17 करोड़ रूपए की दी वित्तीय स्वीकृति, हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत 15 वर्ष पूर्ण कर चुके पंप सेटों के स्थान पर ऊर्जा पंप सैटों की होगी आपूर्ति, 3.01 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत किए जाने की दी मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के साथ ही मन्दिर सौन्दर्यीकरण व खेल सुविधाओं के लिए 17 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने जिला नैनीताल की हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत विभिन्न नलकूपों पर स्थापित पुराने एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पम्प सेटों के स्थान पर ऊर्जा दक्ष पम्प सेटों की आपूर्ति हेतु 3.01 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय
Ad

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत रामगढ़ (वाणी विहार) क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने हेतु ₹ 3.11 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली की नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ में वर्ष 2023 के भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित स्लोप स्टेबलाइजेशन कार्यों से प्रभावित भूमि के अधिग्रहण हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्राकृतिक एवं दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपद देहरादून की तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझाड़ा एवं कालीगाड के 14 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के भवन में आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रति परिवार 4,000 रुपए की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से 3.36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु  90.16 लाख रुपए के साथ ही जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किए जाने हेतु  5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉