अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने करन सिंह बिष्ट, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

Ad

पनुवानौला/अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक की तहसील भनोली अंतर्गत ग्राम दशौला बडियार निवासी होनहार करन सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट  बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

Ad

मूल रूप से ग्राम दशौला बडियार निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार कैलाश सिंह बिष्ट और तारा बिष्ट के पुत्र करन सिंह बिष्ट पासिंग आउट परेड के बाद सेना में अफसर बन गये हैं। करन को बचपन से ही सेना में जाने का शौक था। वह शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून के छात्र रहे हैं।

देश सेवा के चलते सेना की ओर हुआ झुकाव

देश सेवा का जनून और जज्बा इन्हें सैन्य प्रशिक्षण की ओर खींच लाया। इसके लिए इन्होंने काफी कठिन परीश्रम भी किया। जिसके बाद साल 2021 में पहले ही प्रयास में एनडीए क्वालीफाई कर लिया था। सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर संपूर्ण भनोली क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। तमाम रिश्तेदार व अन्य लोग करन के माता-पिता को शुभकामनाएं दे रहे हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  कल 11 अप्रैल  को जनपद नैनीताल भम्रण पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉