Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुखानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आभूषण ठगने वाले गिरोह का शातिर सदस्य गिरफ्तार, सोने के दो कंगन बरामद, फरार साथी की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति को झांसे में लेकर आभूषण ठगने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार करने में मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी किए गए सोने के दो कंगन भी बरामद किए हैं, जबकि उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार आकाश इंक्लेव, लालडांठ विठौरिया निवासी सेवानिवृत्त कर्नल कुंदन सिंह कालाकोटी ने 12 मई 2026 को थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि 11 मई को कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और पत्थर तथा आभूषण चमकाने का झांसा देकर उन्हें और उनकी पत्नी को अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने सोने की चार चूड़ियां, दो चेन और एक अंगूठी ठग ली।
शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने बाजपुर बस अड्डे के पास दबिश देकर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से ठगी गए सोने के दो कंगन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा कुमार (25 वर्ष) पुत्र कुमोद साह, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना बरारी, जिला कटिहार, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के एक अन्य साथी जितेंद्र साह की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाकर आभूषण साफ करने, चमकाने या अन्य बहानों से विश्वास में लेकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता है। मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉