Medical
उत्तराखण्डचमोली

माणा में राहत एवं बचाव कार्य जारी, एसडीआरएफ की टीम कैमरों से लैस होकर हेलीकॉप्टर से रवाना

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- माणा में हुए हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। एसडीआरएफ की विशेष टीम, पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देश पर, थर्मल इमेज कैमरा से लैस होकर हेलीकॉप्टर से रवाना हो गई है। यह टीम कैमरों की मदद से श्रमिकों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब तक 10 घायलों को ज्योतिर्मठ अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। सेना के सात और एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। मौसम अनुकूल होने के चलते राहत और बचाव कार्य में तेजी आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि प्रभावितों की सहायता के लिए तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।  जानकारी के लिए 7302712491 और 8171748602 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे औली और हर्षिल में हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए सैलानियों से अगले तीन दिन यात्रा न करने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश

घायल श्रमिकों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। सेना के अस्पतालों के साथ एम्स ऋषिकेश, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉