Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने हल्द्वानी प्रवास कर कार्यकर्ताओं से किया संवाद, संगठन को आगे बढ़ाने के अभियान को दी रफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने संगठन अभियान को रफ्तार दे दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव हल्द्वानी में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आज उन्होंने बमौरी ब्लॉक और हल्द्वानी ग्रामीण ब्लॉक के कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों एनएसयूआई मुलाकात कर अभियान की महत्ता पर चर्चा की। इसके बाद स्वराज आश्रम में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई की संयुक्त बैठक को संबोधित किया और युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए अभियान की सफलता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

कैप्टन यादव ने कहा, “राहुल गांधी जहां देशभर में यात्राओं के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संगठन सृजन अभियान से आंतरिक लोकतंत्र को मजबूती दे रहे हैं। यह अभियान कई राज्यों में सफल हो चुका है।”

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने विश्वास जताया कि कैप्टन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा और “मिशन 2027 में पार्टी को विजय अवश्य मिलेगी।” सिख समाज से शिष्टाचार भेंट में कैप्टन यादव ने कांग्रेस को मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया।
बैठक का संचालन बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी और युवा नेता हेमंत साहू ने किया। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कैप्टन यादव का प्रवास जारी रहेगा और वे लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की रणनीति पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश, ललित जोशी, भोला दत्त भट्ट, खजान पांडे, संजय किरौला, सुमित्तर भुल्लर, मुकुल बलुटिया, विनोद दानी, महेश कांडपाल, गिरीश पांडे, विनोद कुमार पिंनु, राजेन्द्र बिष्ट, गजेंद्र गोनिया, प्रदीप नेगी, विशाल भोजक, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, सावन पथनी, संजय जोशी, राजकुमार, मयंक गुप्ता समेत कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और पर्यवेक्षक का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉