Medical
क्राइम/दुर्घटना

पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो बच्चों समेत पांच की मौत 11 घायल

ADVERTISEMENTS Ad

पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में अचानक विस्फोट होने से दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा इलाके में सोमवार रात को हुई।
शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि पटाखा गोदाम एवं फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई एवं 11 लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि घटना में मारे गए बच्चों में से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल के अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार नौशहरा में भूरे खां नामक व्यक्ति द्वारा बड़े स्तर पर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे अचानक पटाखे के गोदाम में विस्फोट के साथ धमाके की आवाज हुई, जिससे पटाखा गोदाम की दीवारें ढह गईं और उसमें रह रहे एक ही परिवार के लगभग सात लोग मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है जो जल्द मौके पर पहुंच रही है, जिससे कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। विस्फोट के कारण कई और मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, ऐसे में घायलों की संख्या बढऩे की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉