Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आईटीबीपी के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो माह पहले हुआ था तबादला, सुरक्षा बलों में शोक का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

मसूरी:-  प्रदेश के मसूरी से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सुरक्षा बलों में शोक का माहौल है। पुलिस और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान हाल ही में पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूनिट 14 पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल चेतराम मीणा (38) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी स्थानांतरित होकर आया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: मैगी बनाते समय छोटे एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद लगी आग, पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, प्राथमिक उपचार के बाद बरेली किया रेफर
Ad

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे को सील कर पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद शव को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के सख्त भू कानून के तहत कार्रवाई तेज: नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित, लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई

जांच में यह भी सामने आया है कि जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में तैनाती के दौरान जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय उसे बचा लिया गया था।

घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है। राजस्थान के दौसा जिले स्थित उसके गांव में शोक का माहौल है। आईटीबीपी की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉