Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: चलती कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर हुई खाक, चालक ने कूद कर बचाई जान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  बाईपास रोड स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पास आज सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक धू-धूकर जल उठी। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कार चालक की पहचान काठगोदाम निवासी त्रिभुवन पंत के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, किच्छा में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्होंने वाहन को मरम्मत के लिए शोरूम में दिया था। रविवार को ही वह कार को शोरूम से लेकर लौटे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सोमवार सुबह त्रिभुवन पंत कार से किच्छा बैंक ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब सात बजे जब वह वापस हल्द्वानी लौट रहे थे, तभी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास कार से अचानक असामान्य आवाज आने लगी और देखते ही देखते धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए उन्होंने कार की गति कम की और तुरंत बाहर कूद गये। इसके कुछ ही पलों बाद कार में आग लग गई और आग तेजी से फैल गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

घटना के दौरान स्टेडियम में राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता चल रही थी। आग लगते ही खिलाड़ी और उनके अभिभावक भी बाहर निकल आए। बीच सड़क पर कार में आग लगने से गौलापार बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। कार में आग लगने कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉